भरथना: लखना के चकरनगर मार्ग पर एक ईंट भट्ठे पर ट्रक चालक से हुई मारपीट, सिर व पैर में गंभीर चोट आई
बकेवर थाना क्षेत्र के लखना के समीप चकरनगर मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर कोयला उतारने पहुंचे ट्रक चालक जितेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी इंदरगढ़, जनपद कन्नौज के साथ आधा दर्जन लोगों ने कथित रूप से मारपीट कर दी। घटना में चालक के सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल को उसके दामाद भूरे सिंह पुत्र अन्ततराम, निवासी औरैया ने अस्पताल में भर्ती कराया।