गुना नगर: पिपरिपुरा बोरदा में दबंगों पर खेत में भैंसे को घुसाकर मक्के की फसल को बर्बाद करने का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत
गुना जिले के जामनेर थाना क्षेत्र के पिपरिपुरा बोरदा गांव के एक परिवार ने दबंगों पर साढ़े छह बीघा खेत में मक्का की खड़ी फसल को भैंसे घुसा कर नष्ट करने के आरोप लगाए है। 3 सितंबर को पीड़ित पूरा परिवार कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। कलेक्टर से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की। फरियादी प्रकाश भील का आरोप है थाना में भी सुनवाई नहीं की गई।