गुना नगर: बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीण महिलाओं का फूटा गुस्सा, हनुमान चौराहे पर लगाया जाम
गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम चक सिंगवासा में बिजली संकट के चलते हालात बेकाबू हो गए हैं। स्थानीय महिलाएं हनुमान चौराहे पर जाम लगाकर प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरीं।महिलाओं का कहना है कि गांव में लंबे समय से बिजली की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायतों के बावजूद उनकी परेशानी को अनसुना किया गया।