गुना नगर: राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय गुना की दो छात्राओं का चयन, अम्बाला रवाना
गुना। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित 53वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय गुना की छात्राएं आध्या सिंह रघुवंशी और श्राव्या सिंह रघुवंशी का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 6 से 10 सितंबर 2024 तक अम्बाला में आयोजित की जाएगी। भोपाल से अपनी टीम के साथ जुड़ने के बाद, यह दोनों छात्राएं 4 सितंबर 2024 को अम्बाला के लिए रवाना हुईं।