गुना नगर: कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम करोद में तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की हुई मौत
गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम करोद में एक 16 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक किशोर, जीतू अहिरवार, अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि गांव के ही दो युवक जीतू को अपने साथ ले गए थे। दोनों युवक लौट आए, लेकिन जीतू का कोई अता-पता नहीं चला।