गोरखपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र की रहने वाली एक नवविवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद रविवार को जमकर हंगामा हुआ। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि, पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए कुशीनगर के अहिरौली थाने को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के