Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

NDPS मामले में नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर की बाईट...

Mandsaur, Mandsaur | Jul 11, 2026

MORE NEWS

शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे का विशेष 'किलाबंदी' टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चले अभियान के दौरान स्टेशन के निकास मार्गों की घेराबंदी कर 8 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान 25 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे किराया एवं जुर्माना मिलाकर 18,710 रुपये वसूले गए। इसके अलावा दो अनधिकृत वेंडरों पर 4,000 रुपये तथा रेलवे ट्रैक पार करने वाले यात्रियों पर आरपीएफ ने 1,500 रुपये का जुर्माना लगाया।

यह विशेष अभियान मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राजेश मीणा, मुख्य टिकट निरीक्षक राजमल शर्मा एवं बी.डी. रजक ने किया। अभियान में छह टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के तीन जवान शामिल रहे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य केवल बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना ही नहीं, बल्कि यात्रियों को 20 जून 2026 से लागू जन विश्वास (संशोधन उपबंध) अधिनियम, 2026 के तहत रेलवे नियमों के प्रति जागरूक करना भी था। यात्रियों से अपील की गई है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि वेटिंग ई-टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं है। वैध टिकट रेलवे के अधिकृत काउंटर या यूटीएस मोबाइल ऐप के माध्यम से भी बुक किए जा सकते हैं।

शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे का विशेष 'किलाबंदी' टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चले अभियान के दौरान स्टेशन के निकास मार्गों की घेराबंदी कर 8 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान 25 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे किराया एवं जुर्माना मिलाकर 18,710 रुपये वसूले गए। इसके अलावा दो अनधिकृत वेंडरों पर 4,000 रुपये तथा रेलवे ट्रैक पार करने वाले यात्रियों पर आरपीएफ ने 1,500 रुपये का जुर्माना लगाया। यह विशेष अभियान मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राजेश मीणा, मुख्य टिकट निरीक्षक राजमल शर्मा एवं बी.डी. रजक ने किया। अभियान में छह टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के तीन जवान शामिल रहे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य केवल बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना ही नहीं, बल्कि यात्रियों को 20 जून 2026 से लागू जन विश्वास (संशोधन उपबंध) अधिनियम, 2026 के तहत रेलवे नियमों के प्रति जागरूक करना भी था। यात्रियों से अपील की गई है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि वेटिंग ई-टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं है। वैध टिकट रेलवे के अधिकृत काउंटर या यूटीएस मोबाइल ऐप के माध्यम से भी बुक किए जा सकते हैं।

Mandsaur, Mandsaur | Jul 11, 2026

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के एक कॉटेज में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। समय रहते दो पर्यटक सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

#गांधीसागर #मंदसौर #ब्रेकिंगन्यूज़ #आग #ForestRetreat #BreakingNews #Mandsaur #TouristSafety #YashasviDuniya

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के एक कॉटेज में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। समय रहते दो पर्यटक सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। #गांधीसागर #मंदसौर #ब्रेकिंगन्यूज़ #आग #ForestRetreat #BreakingNews #Mandsaur #TouristSafety #YashasviDuniya

Mandsaur, Mandsaur | Jul 11, 2026

दलौदा में भंगार की दुकानों पर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, संदिग्ध वाहनों की जांच

मंदसौर जिले के दलौदा क्षेत्र में वाहन चोरी और अवैध रूप से वाहनों की कटाई पर रोक लगाने के उद्देश्य से शनिवार को दलौदा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान दलौदा मगरा सहित आसपास संचालित सभी भंगार की दुकानों पर दलौदा थाना, भावगढ़ थाना और कचनारा चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया।

पुलिस ने भंगार की दुकानों में काटे जा रहे वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान कुछ संदिग्ध वाहन मिलने की भी सूचना है। पुलिस उनकी वैधता और स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त और अवैध कटाई पर प्रभावी रोक लगाना है। जांच पूरी होने के बाद संदिग्ध वाहनों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दलौदा में भंगार की दुकानों पर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, संदिग्ध वाहनों की जांच मंदसौर जिले के दलौदा क्षेत्र में वाहन चोरी और अवैध रूप से वाहनों की कटाई पर रोक लगाने के उद्देश्य से शनिवार को दलौदा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान दलौदा मगरा सहित आसपास संचालित सभी भंगार की दुकानों पर दलौदा थाना, भावगढ़ थाना और कचनारा चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस ने भंगार की दुकानों में काटे जा रहे वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान कुछ संदिग्ध वाहन मिलने की भी सूचना है। पुलिस उनकी वैधता और स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त और अवैध कटाई पर प्रभावी रोक लगाना है। जांच पूरी होने के बाद संदिग्ध वाहनों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Mandsaur, Mandsaur | Jul 11, 2026