बांसवाड़ा: बांसवाड़ा के 5 प्रमुख इलाकों में 5 घंटे बिजली रहेगी गुल, सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक होगी कटौती
बांसवाड़ा शहरवासियों के लिए जरूरी खबर है। बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को शहर के पांच प्रमुख क्षेत्रों में पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती होने से इन क्षेत्रों के घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।