मोठ: समथर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबा 8 साल का मासूम, गांव में छाया मातम
Moth, Jhansi | May 14, 2026 समथर थाना क्षेत्र के ग्राम सजोखरी में 8 वर्षीय योगेंद्र नाथ की नहर में डूबने से मौत हो गई। बालक शौच के लिए घर से निकला था और नहर के पास बने गहरे गड्ढे में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चार माह पहले ही उसके पिता की भी मौत हो चुकी थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।