सैदपुर: पान विक्रेता आत्महत्या कांड का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, JE सहित 3 नामजद पर मुकदमा, प्रशासनिक हलकों में मची खलबली
पान विक्रेता सुरेंद्र कश्यप की मौत मामले का मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस मामले में पहले इत्तेफाकिया तहरीर देने के बाद अब मृतक के पुत्र शुभम कश्यप ने नई तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने बिजली विभाग के जेई दीपक कुमार, उपनिरीक्षक उदयभान और हेड कांस्टेबल कैलाश भारती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।