भोगांव: बेवर में पंचायत अधिकारी संघ की ब्लॉक इकाई का गठन, प्रशांत यादव निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए
विकास खंड बेवर में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) जय कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें प्रशांत यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।