सहारनपुर: शराबी पति पर पत्नी का गला घोंटने की कोशिश, दहेज के लिए मारपीट और तलाक का दबाव बनाने का आरोप, FIR दर्ज
सहारनपुर के थाना मंडी की रहने वाली रमशा खान (28) ने पति पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और शराब के नशे में गला घोंटने की कोशिश का आरोप लगाया। महिला थाना पुलिस ने शनिवार सुबह आठ बजे पति पर केस दर्ज कर जांच शुरू। रमशा ने पुलिस को बताया, 5 अक्टूबर 2019 को उसकी शादी हलालपुर निवासी शहजाद से हुई। कुछ महीने बाद पति दहेज के लिए ताने मारने लगा।