सागर नगर: राहतगढ़ के ग्राम हुरा में पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल, बीएमसी में भर्ती
राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रविवार की देर रात 12 बजे पीड़ित ने घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार ग्राम हुरा निवासी सतीश तिवारी ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च की शाम करीब 7:30