खगड़िया: स्टेशन रोड में शिक्षक नेता ने लोगों को किया जागरूक, अनावश्यक सड़क किनारे गंदगी नहीं फेंकने को किया प्रेरित
नगर परिषद को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य से शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने विशेष अभियान चलाते हुए शहर के स्टेशन रोड में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से अपील किया कि वे लोग अनावश्यक सड़क पर अथवा सड़क किनारे गंदगी नहीं फै लाए। वहीं उन्होंने लोगों से डस्टबीन के उपयोग करने की भी अपील की। लोगों केा पूरी तरह से जागरूक होने की जरूरत है।