खगड़िया: चोढ़ली से हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार, सदर अस्पताल में कराया स्वास्थ्य जांच
बेलदौर पुलिस ने चोढ़ली गांव निवासी हत्याकांड के आरोपी इबो मियां को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले उसका सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना में चोढ़ली पंचायत के तत्कालीन मुखिया के पति मोहम्मद कौशर के हत्या के अलावा कई मामले दर्ज हैं।