करतला: धमनागुड़ी सड़क बनते ही सवालों के घेरे में, ग्रामीणों ने लगाए गुणवत्ता और लापरवाही के आरोप
Kartala, Korba | Jun 12, 2026 बनते ही सवालों के घेरे में धमनागुड़ी सड़क! ग्रामीणों ने लगाए गुणवत्ता और लापरवाही के आरोप कोरबा जिले के जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम धमनागुड़ी में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य पर अब सवाल उठने लगे हैं। यह सड़क एमडी कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाई जा रही है, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।