कासगंज: भिठौना बिजली घर पर स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर “स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराने मीटर लगाओ” जैसे नारे लिखे हुए थे। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद आम जनता को बिजली बिलों में अनियमितता और बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं।