रुन्नी सैदपुर: पूर्व बीईओ की पेंशन पर विभाग का शिकंजा, अपील भी बेअसर
रुन्नीसैदपुर के पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्रशेखर को विभागीय अपील में भी राहत नहीं मिली। पेंशन से दो वर्षों तक तीन फीसदी कटौती का आदेश बरकरार रखा गया है। मामला पंचायत शिक्षिका निधि कुमारी के योगदान से जुड़ा है। विभागीय जांच में जिला अपीलीय प्राधिकार के आदेश का अनुपालन कराने में लापरवाही सामने आयी। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों और विद्यालय को भेजी गय