गोरखपुर: कैंट पुलिस ने लाखों रुपये से भरा बैग छिनैती करने वाले दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को गिरफ्तार किया, ₹70 हजार बरामद
कैंट पुलिस को तहरीर देकर बिहार सिवान निवासी वादी ने बताया कि 09 अप्रैल को 16:30 बजे के करीब वह गोरखपुर आए हुए थे,और पाण्डेहाता मार्केट में अपना काम करके वापस ई रिक्शा से रेलवे स्टेशन जा रहे थे।तभी रास्ते मे लघुशंका के लिये ई रिक्शा से उतरे की की पीछे से आये मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तिय उनका बैग लेकर भाग गये,जिसमें 2 लाख 70 हजार रुपये और मोबाईल था।