मंझनपुर: व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमे ने सख्ती दिखाई, मंझनपुर में बैठक कर एसपी ने दिए कड़े निर्देश
मंझनपुर पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में गुरुवार को लगभग 1 बजे पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों से जुड़े सर्राफा व्यापारियों, उद्योगपतियों, मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।