बरेली: बरेली विकास प्राधिकरण की नीलामी में बरसी करोड़ों की बारिश, एक दिन में 138 करोड़ की कमाई हुई
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने व्यवसायिक भूखंडों की नीलामी में बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को प्राधिकरण के नवीन कार्यालय भवन में आयोजित नीलामी शिविर में रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के विभिन्न सेक्टरों के भूखंडों की नीलामी से करीब 138 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस शिविर में अलग-अलग श्रेणी और क्षेत्रफल के रिक्त व