ब्रह्मपुर: भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में ब्रह्मपुर में युवाओं का कैंडिल मार्च, बिहार पुलिस होश में आओ के नारों से इलाका गुंजयमान
शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर कांड के विरोध में सोमवार की रात्रि 9 बजे ब्रह्मपुर में युवाओं ने कैंडिल मार्च निकालकर अपना आक्रोश जताया। शाम होते ही बड़ी संख्या में युवक एकत्र हुए और हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण मार्च निकाला।