टिकारी: टिकारी चार्ज अधिकारी सह BDO के आदेश पर जनगणना प्रभाग में पर्यवेक्षक ने प्रगणकों के साथ की बैठक
Tikari, Gaya | May 22, 2026 टिकारी प्रखंड अंतर्गत बने सभी जनगणना प्रभाग में शुक्रवार को आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। चार्ज अधिकारी सह BDO योगेंद्र पासवान के आदेश के आलोक में आहूत बैठक के माध्यम से पर्यवेक्षक ने क्षेत्राधिन प्रगणक को जनगणना में आने वाले कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। साथ ही नजरी नक्शा जमा करते हुए ऑनलाईन HLO एंट्री कार्य को त्रुटि रहित करने को कहा गया।