हायाघाट: हायाघाट प्रखंड स्थित सभागार भवन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर बीडीओ ने आंगनबाड़ी सेविका व जीविका दीदियों के साथ बैठक
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर हायाघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बीडीओ निवेदिता ने आंगनबाड़ी सेविका व जीविका दीदियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने स्वीप के तहत लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, महिलाओं का मतदान का प्रतिशत पहले से ज्यादा करने को लेकर प्रखंड के सभी पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम करेंगे।