हायाघाट: हायाघाट प्रखंड मुख्यालय से जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली,बीडीओ निवेदिता ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की दिशा में चल रही प्रशासनिक कवायद के बीच मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को हायाघाट प्रखंड मुख्यालय से जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को बीडीओ निवेदिता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर अंचलाधिकारी शशि कुमार भास्कर, मौजूद रहे।