भभुआ: धोखाधड़ी कर हार्वेस्टर ले जाने के मामले में पुलिस ने बनारस में आरोपित को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jan 24, 2026 धोखाधड़ी कर हार्वेस्टर ले जाने के मामले में पुलिस ने बनारस से आरोपित को गिरफ्तार किया है। शनिवार को 4:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित उत्तर प्रदेश के सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गांव निवासी ध्यान सिंह के पुत्र मोहित यादव बताया जाता है। उन्होंने कहा कि 15 मई 2025 को भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।