भभुआ: गणतंत्र दिवस को लेकर जगजीवन स्टेडियम में पूर्वाभ्यास परेड का निरीक्षण किया डीएम-एसपी ने
Bhabua, Kaimur | Jan 24, 2026 भभुआ शहर के जगजीवन स्टेडियम में शनिवार सुबह 9 बजे गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पूर्वाभ्यास परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम नितिन कुमार सिंह एवं एसपी हरिमोहन शुक्ला ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत डीएम, एसपी एवं पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में झंडारोहण का भी पूर्वाभ्यास कराया गया। मौके पर सार्जेंट मेजर व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।