भभुआ: पहाड़िया डैम पर सीओ की देखरेख में सरस्वती मूर्ति का विसर्जन हुआ, पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद
Bhabua, Kaimur | Jan 24, 2026 पहाड़िया डैम पर अंचलाधिकारी की देखरेख में सरस्वती मूर्ति का विसर्जन हुआ है। आज शनिवार को 2:30 बजे भगवानपुर प्रभारी सीओ सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सरस्वती पूजा के बाद मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन हो रहा है। इसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भगवानपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा एवं काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।