लालबर्रा: सामूहिक विवाह के आवेदन के लिए भटकते रहे ग्रामीण, जनपद पंचायत लालबर्रा ने चस्पा किया 'हाउसफुल' का नोटिस
जनपद पंचायत लालबर्रा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए आवेदन जमा करने पहुँचे ग्रामीणों को भारी अव्यवस्था और प्रशासनिक बेरुखी का सामना करना पड़ा। शासन द्वारा 19 अप्रैल 2026 को शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाना तय किया गया है। इसके लिए जनपद प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स