थलीसैंण: सचिव पहुंचे थलीसैंण के दूरस्थ गांव ब्यासी, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
सचिव मुख्यमंत्री, आवास एवं वित्त डॉ एस एन पाण्डेय की उपस्थिति में विकासखण्ड थलीसैण के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्यासी में आयोजित ग्राम चौपाल/जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सचिव ने एक ओर जहाँ ग्रामीणों की शिकायतों को सुना वहीं दर्जन भर विभागों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।