रामगंजमण्डी: सनखेड़ा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार हाईवे पोल से टकराई, 4 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल
रामगंजमंडी में सनखेड़ा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार 4 लोगो की मौत हो गई, जबकि एक गम्भीर घायल हो गया। मृतको में एक परिवार के तीन सदस्य पति, पत्नी और बेटी शामिल हैं। वही इनका बेटा गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना में कार मालिक की भी मौत हुई है। दुर्घटना में घायल बच्चे को उपचार के लिए झालावाड़ अस्पताल रैफर किया गया।