एकमा: चलती कार में लगी आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Ekma, Saran | Apr 27, 2026 छपरा सिवान मुख्य पथ पर स्थित एन एच 531 पर माने ढाला के समीप रविवार की देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती कार में अचानक आग लग गई जिससे कुछ ही पलों में कर धू धू कर जलने लगी। स्थिति की गंभीरता को भापते हुए चालक जल्दी से गाड़ी रोककर इंजन बंद कर दिया और सुरक्षित बाहर निकल गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।