हथुआ क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर विधानसभा में जोर-शोर से उठाई गई। हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह ने सदन में हथुआ रेलवे जंक्शन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को लेकर प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हजारों यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अन्य स्टेशनों पर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खर्ची होती