हुज़ूर: गांधीनगर में STF का छापा, दो कमरों में चल रही अवैध कफ सिरप फैक्ट्री पकड़ी
Huzur, Bhopal | May 29, 2026 भोपाल के गांधी नगर से अवैध कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी गई है। यह कार्रवाई एसटीएफ ने डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी में की। एसटीएफ ने यहां से 700 से ज्यादा पेटियां और मशीनें जब्त की। पूरे सेटअप की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। एसटीएफ ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई गुरुवार रात करीब 12 बजे शुरू हुई,जो शुक्रवार सुबह 3 बजे तक जारी रही।