केरसई: लुकीबहार के पास आंधी-तूफान में तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, लोग बाल-बाल बचे
सिमडेगा के लुकीबहार के पास रविवार की शाम 7:00 बजे आंधी तूफान और बारिश के बीच तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।दुर्घटना में कर में सवार लोग सुरक्षित हैं, बताया गया कि तेज रफ्तार की वजह से तथा आंधी तूफान के कारण चालक ने अपना संतुलन खो दिया और पलट गई ।इधर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची जांच कर रही है।