#Aligarh । #AligarhPolice
थाना हरदुआगंज- आज दि0 27.06.26 को करीब 2.30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कलाई बम्बा (जो थाना हरदुआगंज क्षेत्र के रामघाट रोड़ पर है ) पर निर्माणधीन रोड़ के पास एक कार (एक्स- टीयूवी) व मोटरसाईकिल के मध्य एक्सीडेंट हो गया है, सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा गया, उपचार के दौरान 03 व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु हो गई एवं चौथे व्यक्ति का उपचार चल रहा है, जिनकी स्थिति खतरे से बाहर है । घटना कारित करने वाले वाहन (एक्स- टीयूवी) व उसके चालक को पकड़ लिया गया है । इस संबंध में तहरीर प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अतरौली श्री अभिषेक कुमार पटेल द्वारा दी गई बाइट
@Uppolice
25 views | Aligarh, Uttar Pradesh | Jun 27, 2026