सिमरिया: आधी रात को जंगल में लगी आग, मुस्तैद अमले ने समय रहते बुझाई, बड़ा नुकसान टला
Simariya, Panna | Apr 23, 2026 "दक्षिण पन्ना वनमण्डल के रमगढ़ा बीट में गुरुवार रात गश्त के दौरान वन कक्ष P-1011 में भीषण आग देखी गई। परिक्षेत्र सहायक रामप्रसाद सिंह पटेल के नेतृत्व में टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग पर पूर्ण नियंत्रण पाया। सूखी पत्तियों और तेज हवा के बीच टीम की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।"