रफीगंज: कासमा रोड़ में भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
रफीगंज शहर के कासमा रोड़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत शनिवार को दोपहर मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में मंडल की मूल्य समिति, मंडल कार्य समिति, सभी मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक–सह संयोजक तथा नगर पंचायत अध्यक्षों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।