सहारनपुर: अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर से सीबीआई ने चार घंटे की पूछताछ, कहा- अंकिता को इंसाफ दिलाकर रहेंगी
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम सहारनपुर पहुंची। टीम ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद रविवार शाम 6:00 बजे उर्मिला ने कहा कि दिल्ली में किए गए प्रदर्शन के बाद सरकार जागी और मामले में सीबीआई जांच शुरू हुई। उन्होंने कहा कि अंकिता को इंसाफ दिलाकर रहेंगी।