भीलवाड़ा: बेटियों ने तोड़ी रूढ़िवादी परंपरा, मां की अर्थी को दिया कंधा और निभाया पुत्र धर्म
भीलवाड़ा। समाज में बेटियों के बढ़ते कदमों और बदलती सोच की एक भावुक तस्वीर आर.के. कॉलोनी में देखने को मिली। यहाँ निवासी लीलाराम लाडकानी की धर्मपत्नी कला देवी के आकस्मिक निधन के बाद उनकी बेटियों ने समाज की पुरानी परंपराओं को पीछे छोड़ते हुए पुत्र का धर्म निभाया।