पचोर: सुल्तानिया में ट्रांसफार्मर के तारों में शॉर्ट सर्किट से खेत में आग, समय रहते पाया काबू
पचोर क्षेत्र के सुल्तानिया गांव में झूल रहे बिजली के तारों में शार्ट सर्किट हुआ और किसानों के खेतों में लगी नवाई ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते बुधवार को शाम चार बजे दूर तक फैल गई। आसपास मौजूद किसान और ग्रामीणों ने काबू पा लिया और पुलिस जवानों ने भी आग बुझाने की कोशिश की। गिरवर नागर ने कहा की बिजली विभाग तार ऊपर करें और पोल गढ़ दे।