पटना ग्रामीण: मीठापुर बाईपास पर एक कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक हुआ घायल.
मीठापुर बाईपास पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर जिससे बाइक सवार युवक हुआ घायल. वही टक्कर मारकर कार चालक कार को लेकर भागने में सफल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार युवक को बाइपास स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां घायल का उपचार हो रहा है घायल बाइक सवार युवक का नाम श्रीकांत कुमार बताया जा रहा है जो की जहानाबाद का रहने वाला है.