खलीलाबाद: बखिरा थाना क्षेत्र स्थित बभनी चौराहे पर पुरानी रंजिश में युवक की निर्मम हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी
संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र स्थित बभनी चौराहे पर पुरानी रंजिश के चलते 23 वर्षीय आनंद पुत्र इंद्रेश की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।