हज़ारीबाग: लोहसिंघना पुलिस ने चोरी कांड का खुलासा किया, चार गिरफ्तार
लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मंडई गांव में 15 मई की रात हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में फरीद आलम उर्फ भोपट, निशांत हुसैन उर्फ निशु, तालिब खान और अब्बू ओबेदा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से पीतल के बर्तन, ड्रिल मशीन, कटर मशीन समेत कई चोरी के सामान बरामद किए हैं।