जबलपुर: कंचन विहार कॉलोनी में 85 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग किया कायम
विजय नगर थानांतर्गत कंचन विहार कालोनी में शनिवार सुबह 6 बजे के करीब 85 वर्षीय बुजुर्ग ने छलकन कश्यप ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को मेडिकल कॉलेज भिजवाकर मर्ग जांच में लिया है।