पिड़ावा: धरोनिया के जंगल में अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, 12 बोर देशी कट्टा बरामद
पिड़ावा थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि थाना क्षेत्र के धरोनिया तिराहे के पास जंगल में मध्यप्रदेश के महिदपुर थाना क्षेत्र निवासी जुनैद उर्फ असीम के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध 12 बोर देशी कट्टा बरामद किया है।