मंझनपुर: ऑपरेशन कन्विक्शन पर सख्त हुए सीओ क्राइम, मंझनपुर में बैठक कर बोले- टॉप-10 माफियाओं को हर हाल में दिलाएं सजा
कौशाम्बी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्राधिकारी क्राइम शिवांक सिंह ने मंझनपुर पुलिस कार्यालय में जनपद के सभी थानों में नियुक्त पैरोकारों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी की। बैठक के दौरान ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत लंबित अभियोगों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही जनपद के टॉप-10 माफियाओं और चिन्हित आदि के निर्देश दिए।