बाढ़: पहले पति को छोड़ प्रेमी संग रचाई शादी, बाढ़ का उमानाथ धाम बना हाई-वोल्टेज ड्रामा का गवाह
Barh, Patna | Jul 25, 2026 बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ धाम मंदिर परिसर में एक गर्भवती विवाहित महिला ने अपने पहले पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ विवाह रचा लिया। विवाह की सूचना मिलते ही पहले पति और उसके परिजन मंदिर पहुंच गए, जहां कुछ देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। सूचना पर पुलिस 12 बजे मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया।