देहरादून: सीएम धामी ने सचिवालय में एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर का कार्य जल्द शुरू किया जाए। देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर को एक्सप्रेस-वे से जोड़ते हुए केन्द्र से सहयोग का अनुरोध करने और स्टेट सेक्टर से कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए हैं।