मुंगावली: मुंगावली-बीना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत
मुंगावली-बीना मार्ग पर बुधवार शाम को एक भीषण सड़क हादसे में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव घटनास्थल पर पहुंचे और मुंगावली थाना प्रभारी व एंबुलेंस को तत्काल सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई।